सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत: माता मंदिर में विधायक योगेश पण्डाग्रे ने दीप प्रज्वलित किए मंदिर में हुई महाआरती छात्रों की गूंज’ को लेकर महाविद्यालय में चला पंजीयन अभियानएनएसयूआई ने छात्रों से किया संवाद, नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने अधिक से अधिक संख्या में इंदौर पहुंचने का किया आह्वान धर्मांतरण के लिए पैसों का लालच देने का आरोप, विरोध पर परिवार को बर्बाद करने की धमकी ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप सारणी नगर पालिका में नितिन बिजवे ने संभाला सीएमओ का प्रभार अध्यक्ष नितिन गाडरे का आरोप—निर्माण कार्य प्रभावित करने के लिए कराया गया तबादला, सड़क-डिवाइडर से लेकर लाइटिंग और भवन निर्माण तक के काम प्रभावित नगर पालिका स्कूल भवन में चल रहा आधार सेंटर, स्कूल की ही बिजली से हो रहा कमर्शियल संचालनअधिकारियों के अलग-अलग बयानों से स्थिति स्पष्ट नहीं, नियमों को ताक पर रखकर सेंटर संचालन पर उठे गंभीर सवाल

छात्रों की गूंज’ को लेकर महाविद्यालय में चला पंजीयन अभियानएनएसयूआई ने छात्रों से किया संवाद, नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने अधिक से अधिक संख्या में इंदौर पहुंचने का किया आह्वान

 

‘छात्रों की गूंज’ को लेकर महाविद्यालय में चला पंजीयन अभियानएनएसयूआई ने छात्रों से किया संवाद, नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने अधिक से अधिक संख्या में इंदौर पहुंचने का किया आह्वान

आमला।। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री निलय डागा जी के निर्देशानुसार एवं एनएसयूआई अध्यक्ष नवीन सोनेकर के नेतृत्व में भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के पंजीयन का अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को आगामी 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की जानकारी दी गई तथा उन्हें कार्यक्रम से जुड़ने के लिए पंजीयन कराया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने छात्रों से किया संवाद

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में इंदौर पहुंचकर ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि युवाओं और छात्रों की सक्रिय भागीदारी से छात्र हित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखा जा सकता है। साथ ही उन्होंने संगठन को मजबूत करने एवं कांग्रेस का हाथ मजबूत करने के लिए भी सहभागिता का आह्वान किया।

छात्रों का कराया पंजीयन

एनएसयूआई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनका पंजीयन कराया और इंदौर में होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान छात्र हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस द्वारा नियुक्त सभी पदाधिकारी एवं एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों को कार्यक्रम से जोड़ने और पंजीयन अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। मीडिया प्रभारी विरेन्द्र बर्थे ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 तारीख को होने जा रहे इंदौर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आमला के समस्त विद्यालयों में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने विद्यालय पहुंच कर अधिक से अधिक छात्रों को इंदौर कार्यक्रम में पहुंचने के लिए अपील की इस अवसर पर प्रमुख रूप से यह लोग रहे मौजूद जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुभाष देशमुख मंडल अध्यक्ष अशोक हथिया पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मनोज देशमुख युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे यशवंत हुड़े मनीष नागले नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी राकेश सोनी पार्षद खुशबू अतुलकर शिवम सोलंकी जितेश शिखर मालवी शुभम बेले आशीष दीपक सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जिला कांग्रेस कमेटी एवं सभी पदाधिकारी मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!