सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत: माता मंदिर में विधायक योगेश पण्डाग्रे ने दीप प्रज्वलित किए मंदिर में हुई महाआरती छात्रों की गूंज’ को लेकर महाविद्यालय में चला पंजीयन अभियानएनएसयूआई ने छात्रों से किया संवाद, नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने अधिक से अधिक संख्या में इंदौर पहुंचने का किया आह्वान धर्मांतरण के लिए पैसों का लालच देने का आरोप, विरोध पर परिवार को बर्बाद करने की धमकी ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप सारणी नगर पालिका में नितिन बिजवे ने संभाला सीएमओ का प्रभार अध्यक्ष नितिन गाडरे का आरोप—निर्माण कार्य प्रभावित करने के लिए कराया गया तबादला, सड़क-डिवाइडर से लेकर लाइटिंग और भवन निर्माण तक के काम प्रभावित नगर पालिका स्कूल भवन में चल रहा आधार सेंटर, स्कूल की ही बिजली से हो रहा कमर्शियल संचालनअधिकारियों के अलग-अलग बयानों से स्थिति स्पष्ट नहीं, नियमों को ताक पर रखकर सेंटर संचालन पर उठे गंभीर सवाल

सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत: माता मंदिर में विधायक योगेश पण्डाग्रे ने दीप प्रज्वलित किए मंदिर में हुई महाआरती

सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत: माता मंदिर में विधायक योगेश पण्डाग्रे ने दीपों को किया प्रज्वलित , मंदिर में हुई महाआरती

आमला। सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत के अवसर पर नगर पालिका की ओर से माता मंदिर में दो हजार दीप प्रज्वलित किए गए। दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के साथ अभियान की गतिविधियों की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में विधायक योगेश पंडाग्रे ने पहुंचकर अपने हाथों से दीप प्रज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। आयोजन में नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों सहित स्थानीय लोगों ने सहभागिता की।

दो हजार दीपों से रोशन हुआ मंदिर परिसर

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में माता मंदिर में दो हजार दीप जलाए गए। शाम के समय दो साथ प्रज्वलित किए गए दीपों से मंदिर परिसर आकर्षक नजर आया। आयोजन का उद्देश्य सेवा और सामाजिक सहभागिता की भावना को आगे बढ़ाना बताया गया। नगर पालिका द्वारा अभियान की शुरुआत धार्मिक स्थल से करते हुए विभिन्न गतिविधियों की श्रृंखला आगे बढ़ाने की बात कही गई।

विधायक योगेश पंडाग्रे ने किया शुभारंभ

दो हजार दीप प्रज्वलित करने की शुरुआत विधायक योगेश पंडाग्रे के हस्ते की गई। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी दीप प्रज्वलन में सहभागिता की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में उत्साह का माहौल रहा। नगर पालिका की ओर से अभियान के तहत आगे भी सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई।

सेवा और सहभागिता का संदेश लेकर आगे बढ़ेगा अभियान

नगर पालिका द्वारा शुरू किए गए सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, सहयोग और सामाजिक सहभागिता का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के बाद अभियान की आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई। आयोजन में स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही। नगर पालिका ने अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की दशा में पहल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!