सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत: माता मंदिर में विधायक योगेश पण्डाग्रे ने दीप प्रज्वलित किए मंदिर में हुई महाआरती छात्रों की गूंज’ को लेकर महाविद्यालय में चला पंजीयन अभियानएनएसयूआई ने छात्रों से किया संवाद, नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने अधिक से अधिक संख्या में इंदौर पहुंचने का किया आह्वान धर्मांतरण के लिए पैसों का लालच देने का आरोप, विरोध पर परिवार को बर्बाद करने की धमकी ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप सारणी नगर पालिका में नितिन बिजवे ने संभाला सीएमओ का प्रभार अध्यक्ष नितिन गाडरे का आरोप—निर्माण कार्य प्रभावित करने के लिए कराया गया तबादला, सड़क-डिवाइडर से लेकर लाइटिंग और भवन निर्माण तक के काम प्रभावित नगर पालिका स्कूल भवन में चल रहा आधार सेंटर, स्कूल की ही बिजली से हो रहा कमर्शियल संचालनअधिकारियों के अलग-अलग बयानों से स्थिति स्पष्ट नहीं, नियमों को ताक पर रखकर सेंटर संचालन पर उठे गंभीर सवाल

सारणी नगर पालिका में नितिन बिजवे ने संभाला सीएमओ का प्रभार

सारणी नगर पालिका में नितिन बिजवे ने संभाला सीएमओ का प्रभार

प्रभार ग्रहण करते ही अधिकारियों-कर्मचारियों की ली बैठक, विकास कार्यों को गति देने के दिए निर्देश

सारणी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नितिन बिजवे ने गुरुवार 10 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे नगर पालिका परिषद सारनी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी का प्रभार ग्रहण किया। प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री हितेश शाक्य ने उन्हें विधिवत प्रभार सौंपा। प्रभार ग्रहण करने के बाद श्री बिजवे ने नगर पालिका कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात कर निकाय के कामकाज की जानकारी ली।

योजनाओं को समयसीमा में पूरा करने पर जोर

प्रभार ग्रहण करने के तत्काल बाद आयोजित बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नितिन बिजवे ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से नगर पालिका में चल रहे कार्यों और शासन की योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी हासिल की। उन्होंने अधिकारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने तथा योजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

विकास कार्यों में तेजी और नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश

मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री बिजवे ने नगर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर और उत्कृष्ट सेवाएं उपलब्ध कराना है। नागरिकों की समस्याओं का समय पर निराकरण हो तथा मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और नगर पालिका की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!